नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत में मंगलवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि यह अभियान 16 दिसंबर मंगलवार से शुरू हुई जो 20 दिसंबर तक चलेगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में डॉ हिमांशु कुमार ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की।अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर 42 दलकर्मी,18 सुपरवाइजर,6 डिपो प्वांइट,आठ ट्रांजिट टीम,एक मोबाइल टीम मॉनिटर अमरेश कुमार की निगरानी में कार्य कर रही है।
डॉ चौधरी ने बताया कि नावकोठी प्रखंड में 20 हजार बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने का ल्क्ष्य है।उन्होंने सभी अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा कि एक भी बच्चा ना छूटे,पोलियो से सुरक्षा है जरूरी।शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं।वहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के शत -प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया।किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर संबंधित कर्मियों व पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
उन्होंने बताया कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है,लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है।ऐसे में सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा है।संशोधित तिथि के अनुसार 16 से 20 दिसम्बर तक चलने वाले इस विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान टीकाकर्मी घर -घर जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे।
इसकी अतिरिक्त मोबाइल और ट्रांजिट टीमें यात्रा में रहने वाले बच्चों को भी खुराक पिलाएंगे।इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,बीसीएम ऊषा कुमारी,बीएमसी गोपाल शर्मा,बीएमईए संदीप चंद्र, एएनएम मिन्टू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु संचालन में व्यस्त दिखे।
