नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा, रजाकपुर,नावकोठी व हसनपुर बागर पंचायत में पागल गीदड़ के काटने से 8 लोग घायल हो गए।घायलों में गणेश साह पिता स्व० सोखिन साह पहसारा,अर्जुन महतो पिता स्व० वाशो महतो नावकोठी, सोनम कुमारी पिता रामकुमार महतो चक्का,ललिता देवी पति मुकेश तांती इनैया,बसंती देवी पति गोपाल पंडित पहसारा, अर्जुन सदा पिता स्व० त्रिवेणी सदा नावकोठी, प्रीति कुमारी पति राकेश सहनी हसनपुर बागर व रंजू देवी पति नरेश राम इनैया के नाम शामिल हैं।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि सभी व्यक्तियों का इलाज कर घर भेज दिया गया।वहीं दो व्यक्ति अर्जुन महतो एवं ललिता देवी को गंभीर स्थिति देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया।जीएनएम रवि शंकर कुमार एवं एएनएम मिंटू देवी के द्वारा घायलों का इलाज किया गया।गीदड़ के अचानक हमले से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। सभी खेत पर कार्य करने के दौरान ही पागल गीदड़ के शिकार हुए हैं।
