गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगुसराय
बखरी स्थित श्री श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण में 30 अक्टूबर को 81वें गोपाष्टमी महोत्सव के प्रथम दिन महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दंगल में बिहार समेत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के नामचीन पहलवानों ने अपनी दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कुल 26 जोड़ी महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबले काफी रोमांचक और दर्शकों को रोमांचित करने वाले रहे।

मुख्य मुकाबले जूही (बेगूसराय) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनवंती (पटना) को पराजित किया। सियाराम यादव (बनारस) ने अंकुश यादव (आगरा) को पछाड़ा। कुंदन (शहरबन्नी) ने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए राहुल (कटिहार) को मात दी। नौशाद (बनारस) ने एक जोरदार मुकाबले में आकाश (आगरा) को परास्त किया।

कार्यक्रम मे मेला संयोजक दिलीप केशरी, सहसंयोजक अभिमन्यु केशरी, गौशाला समिति के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण साह, उपाध्यक्ष केदार केशरी, एवं सदस्य रामदयाल केशरी, मनोज चौधरी, रामचंद्र केशरी, मनोरंजन वर्मा, दानेश्वर यादव, प्रिंस सिंह और दीपक आजाद विशेष रूप से उपस्थित थे।दंगल प्रतियोगिता उद्घोषणा अधिवक्ता गौरव कुमार ने उत्साहपूर्ण अंदाज में की, जिससे पूरे कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा बनी रही।महोत्सव को पारिवारिक और मनोरंजक स्वरूप देने के लिए मीना बाजार, झूले, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा खाद्य एवं पेय पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। पूरे मेला परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
