गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी स्थित श्री श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण में 31 अक्टूबर को 81वें गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दंगल में बिहार समेत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के नामचीन पहलवानों ने अपनी दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 29 जोड़ी महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबले काफी रोमांचक और दर्शकों को रोमांचित करने वाले रहे।मुख्य मुकाबले जूही (बेगूसराय) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियंका (झारखंड) को पराजित किया। सुधीर टिकापुर ने मालखान कानपुर को पछाड़ा। सैफ अली परौरा ने सोनू गोरखपुर को बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए मात दी। नौशाद (बनारस) ने एक जोरदार मुकाबले में लाला (कानपुर) को परास्त किया।

कार्यक्रम मे मेला संयोजक दिलीप केशरी, सहसंयोजक अभिमन्यु केशरी, गौशाला समिति के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष केदार केशरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण साह, सदस्य रामदयाल केशरी, मनोज चौधरी, विवेक खेतान विशेष रूप से उपस्थित थे।दंगल प्रतियोगिता उद्घोषणा अधिवक्ता गौरव कुमार ने उत्साहपूर्ण अंदाज में की, जिससे पूरे कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा बनी रही।महोत्सव को पारिवारिक और मनोरंजक स्वरूप देने के लिए मीना बाजार, झूले, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा खाद्य एवं पेय पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। पूरे मेला परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। रात्रि में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
