नन्दकिशोर दास AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
गांधी स्टेडियम में समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में State Wide Para Sports Championship 2025 का आयोजन
सोमवार को गांधी स्टेडियम में समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में State Wide Para Sports Championship 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बेगूसराय नेहा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, खगड़िया, डीपीओ आईसीडीएस बेगूसराय, कला संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय सहित दिव्यांग प्रतिभागी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार लगातार गत वर्षों से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अब दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सरकार खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।

जिले में Para Badminton Singles (पुरुष एवं महिला), U-18 एवं सीनियर वर्ग तथा Para Athletics (Track & Field)–100 मीटर, 800 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो–U-18 एवं सीनियर वर्ग का खेला गया। जिसमें बेगूसराय एवं खगड़िया के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जिले के गांधी स्टेडियम एवं श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, सर्किट हाउस के समीप, बेगूसराय में खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
