गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शर्राफा व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता के निधन पर गुरुवार की संध्या शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा संघ के अध्यक्ष उदित नारायण स्वर्णकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
शोक सभा में बखरी बाजार के शर्राफा व्यवसायियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन धारण किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष ने कहा कि बखरी में शर्राफा व्यवसायी संगठन की स्थापना में स्वर्गीय शंभू प्रसाद गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी को साथ लेकर चलना और व्यवसायी हितों को सर्वोपरि रखना उनकी प्रमुख विशेषता थी।
उन्होंने अपने परिश्रम और ईमानदारी के बल पर स्वर्ण व्यवसाय में क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान स्थापित की। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वहीं संरक्षक समिति के सदस्य पवन गुप्ता एवं सोनू गुप्ता ने कहा कि शंभू प्रसाद गुप्ता का निधन शर्राफा व्यवसायियों के लिए एक अभिभावक को खोने जैसा है, जो अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा में राजाराम स्वर्णकार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सुमित स्वर्णकार, अमित कुमार, नवीन स्वर्णकार, दिलीप कुमार, संतोष गुप्ता, आशीष कुमार, राहुल स्वर्णकार, किशन राज, अजीत स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार सहित अन्य व्यवसायियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
