By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: होली को लेकर बखरी में शांति समिति की बैठक, डीजे व हुड़दंग पर सख्ती की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > होली को लेकर बखरी में शांति समिति की बैठक, डीजे व हुड़दंग पर सख्ती की चेतावनी
बेगूसराय

होली को लेकर बखरी में शांति समिति की बैठक, डीजे व हुड़दंग पर सख्ती की चेतावनी

AV BHARAT NEWS
Last updated: February 26, 2026 5:59 pm
AV BHARAT NEWS
4 days ago
Share
SHARE

गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय

गुरवार को होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल सभागार में एसडीएम सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं बखरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में भी बैठक संपन्न हुई।

बैठक में एसडीएम श्री सौरव ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों से सतर्क रहने को कहा तथा त्योहार के दौरान डीजे पर अश्लील और फूहड़ गाने बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने निर्देश दिया कि होलिका दहन आवासीय क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थान पर और बिना भीड़भाड़ के किया जाए। साथ ही नशे की वस्तुओं की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने, हुड़दंग नहीं करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर “ड्रिंक एंड ड्राइव” से बचने की अपील की। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन किसी प्रकार का जुलूस निकालने पर भी रोक रहेगी।

एसडीएम ने नगर परिषद प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस तैयार रखने, अग्निशमन विभाग को दमकल के साथ सतर्क रहने तथा बिजली विभाग के तीनों प्रखंडों के जेई को जर्जर तारों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की तैनाती की जाएगी।

रमजान माह को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की गई कि किसी पर जबरन रंग न डालें। होलिका दहन स्थल जल्द चिन्हित किया जाएगा तथा किसी की लकड़ी, चौकी, झोपड़ी या अन्य सामग्री जबरन जलाने पर कार्रवाई होगी। अवैध शराब बिक्री एवं नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स सक्रिय रहेगी। वाहन चेकिंग अभियान और दिन-रात पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

वीरपुर में जलजमाव से परेशान लोग: छठ पूजा से पहले समाधान की गुहार, युवाओं में आक्रोश
बखरी में ई-रिक्शा पलटने से 62 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, स्टेशन जाते समय हुआ हादसा
धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य वृद्धि पर किसानों ने जताया आभार
वर्ग द्वितीय की 7 वर्षीय छात्रा लामिया भी रख रही है रोजा
नावकोठी में बम कांड व आर्म्स एक्ट के फरार वारंटी को पुलिस ने दबोचा
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#teghra#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सौरभ आनंद स्मृति टूर्नामेंट: वीरपुर ने छतौना को 128 रन से दी करारी शिकस्त
Next Article बखरी मुख्य बाजार में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 30 हजार जुर्माना वसूला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up