नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवायएफ) के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। रविवार को दोनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इसे छात्र-युवा आंदोलन की बड़ी जीत बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईवायएफ के प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम रब्बानी ने की, जबकि संचालन संगठन के जिला सह सचिव रौशन कुमार ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छात्र और युवा लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक, बेरोजगारी तथा नई शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनका कहना था कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इन्हीं आंदोलनों और लोकतांत्रिक संघर्षों का परिणाम है।
वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि अब केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ठोस एवं सकारात्मक कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे लोकतांत्रिक आंदोलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मौके पर अजय कुमार, मो. इकबाल, राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, रितेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अरविंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


