नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के डुमरिया और चमरडीहा के बीच एक युवक की वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी।घटना बदिया पुलिया के आसपास घटी। बताया गया कि तेज रफ्तार से वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।वह बाइक से डुमरिया से जा रहा था।उसकी की पहचान मुफस्सिल थाना के रजौड़ा के समीप सथुआ के सियाराम यादव के 25 वर्षीय पुत्र राममूर्ति यादव के रूप में हुई है।उसका ससुराल रजाकपुर डुमरिया में था।वह संजय यादव का दामाद बताया गया।गुरुवार की शाम आठ बजे रजाकपुर से डुमरिया बाइक से अकेले जा रहा था। बदिया पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के ठोकर से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिरा और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वाहन चालक तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया।
रजाकपुर मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान डुमरिया और रजाकपुर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।मृतक की शादी डुमरिया के संजय यादव की पुत्री अंजलि कुमारी से सात माह पूर्व हुई थी।ससुर संजय यादव और फूफा डोमन यादव सहित अन्य परिजन शोकाकुल हैं।पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
