नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर बागर में प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने की। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों के चयन के साथ-साथ प्रखंड कमेटी का भी गठन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि नए संगठनात्मक ढांचे के गठन से कांग्रेस पार्टी की पकड़ पंचायत स्तर तक और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
बैठक में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी चर्चा करते हुए उनके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में शिवशंकर सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान, कपिल देव साह, श्याम कुमार, दिलीप साहनी, जनार्दन महतो, संजय सिंह, मो. सदाकत, डॉ. सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, श्रीराम सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


