गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान बखरी मुख्य बाजार स्थित डरहा पुल के समीप संचालित किया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन वाहनों से कुल तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान केवल उन्हीं वाहनों पर कार्रवाई की गई, जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
अभियान के कारण मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच सतर्कता देखी गई। कई वाहन चालक हेलमेट और कागजात के साथ नियमों का पालन करते नजर आए। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।
