नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत के देवपुरा स्थित राजकीय नलकूप विगत 7 महीने से बंद पड़ा है।इससे लगभग 50 एकड़ भूमि में फसल सिंचाई प्रभावित हुआ है।स्थानीय कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने बताया की लगभग 20 वर्ष पहले राजकीय नलकूप गाड़ा गया था।जिसमें करीब 50 से अधिक किसानों के फसल की सिंचाई होती थी।परंतु 2025 के जून जुलाई में भारी बरसात के दौरान वज्रपात होने से नलकूप का मोटर जल गया।स्थानीय संचालक के द्वारा कई बार सूचना दी गई।

परंतु विभागीय पदाधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया।लघु सिंचाई विभाग के जेई आए और जांच कर चले गए।लेकिन मोटर को ठीक नहीं करवाया गया।वहीं दूसरा कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गयी।विभागीय उदासीनता एवं पदाधिकारी के लापरवाही के कारण किसानों को 250 रूपये घंटे के महंगे दर पर निजी नलकूप से अपने खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।अगर जल्द चालू नहीं किया गया तो किसान मजबूर होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।किसानों में विनोद कुमार भारती,अरुण भारती,चितरंजन महतो,सुनील महतो, हेमचंद्र महतो, कपिलदेव महतो, प्रमोद पासवान,मो ताहिर,मो अयूब, मो अख्तर,रामजी भारती, शंकर ठाकुर आदि ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र राजकीय नलकूप चालू करवाने कि मांग की है
