मारवाड़ी सम्मेलन की संगोष्ठी में समाज निर्माण पर जोर
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
समाज और मानवता की सेवा ही किसी भी संस्था का मूल उद्देश्य होना चाहिए। जब संगठन सेवा भाव को अपने कार्यों का केंद्र बना लेते हैं, तभी वे अपने वास्तविक लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं। उक्त बातें सज्जन नेमानी ने शनिवार को बखरी में आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान कहीं।
मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित ‘सेवा, संस्कृति और संस्कार के आठ दशक’ विषयक इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मेलन के सचिव राजेश टमकोरिया एवं युवा मंच के अध्यक्ष कृष्णमुरारी टिबरेवाल ने उन्हें पाग और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में श्याम भगेड़िया, सुशील लोहारीवाल, बृजमोहन अग्रवाल, विजय नेमानी, मुरारी सुल्तानिया, अशोक तुलस्यान, प्रदीप नेमानी, अरुण टिबरेवाल, डॉ. राधे वर्मा, संजीव बजाज और सन्नी नेमानी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल ने की। अंत में उपस्थित लोगों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने तथा सेवा और संस्कार की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण किया जा सके।
