गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के चकहमीद स्थित कस्तूरबा विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक मनोज कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ सह बीईओ कुमार मुकेश ने कहा कि हमें कस्तूरबा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम शिक्षित होने के बावजूद भी कस्तूरबा गांधी आज भी समाज में अत्यंत पूजनीय हैं।
छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेकर देश और समाज के लिए योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा केक काटकर जयंती समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम में वार्डन रूपम कुमारी, काजल कुमारी, गजाला नोमानी, रीतू कुमारी, शिक्षक रामनंदन कुमार, संतोष कुमार दास, शंकर राम, सुरेंद्र कुमार, मिथुन कुमार, शिवगतुल्लाह, संजीत कुमार, मदन कुमार, नाइट गार्ड सुशील कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
समारोह के अंत में छात्राओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया गया।
