गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
केशरवानी वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु केशरवानी वैश्य सभा, बिहार प्रदेश प्रबंध समिति सह कार्यकारिणी समिति की बैठक 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से केशरवानी नगर सभा, बखरी में आयोजित की जाएगी।
बैठक की शुरुआत पारंपरिक रूप से झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके पश्चात कुलगुरु महार्षि कश्यप जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर सभा, बखरी के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा मंचासीन कराया जाएगा।
इस अवसर पर नगर सभा क्षेत्र के इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश हित में संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा की जाएगी।बैठक में पूर्व प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा 22 मार्च 2026 को बिलासपुर में आयोजित अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक में प्रस्तुत विचारों की जानकारी साझा की जाएगी।
