गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 33 बोतल विदेशी शराब भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाभइन निवासी बिलटू महतो के पुत्र बैजू महतो तथा बैजू महतो के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भुसकार (भूसे के ढेर) से 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से बैजू महतो और बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
