गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में वीरपुर प्रखंड में मॉडल स्कूल की स्थापना की पहल पूरी हो चुकी है। उद्घाटन की प्रतीक्षा में विद्यालय पूरी तरह सज-धज कर तैयार है।
सरकार के निर्णय के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल स्कूल विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में वीरपुर प्रखंड के पर्रा स्थित उत्क्रमित +2 विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। इसका नाम सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल रखा गया है।

विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न विषयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। जूलॉजी विषय के लिए पुरुषोत्तम कुमार, संगीत विषय के लिए मोहम्मद इमरान तथा गणित विषय के लिए शिवम् कुमार की नियुक्ति की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय का उद्घाटन होने के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।


