By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पांच पंचायतों में पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पांच पंचायतों में पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश
बेगूसराय

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पांच पंचायतों में पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 17, 2026 8:47 pm
AV BHARAT NEWS
1 week ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय

चेरियाबरियारपुर प्रखंड के श्रीपुर पंचायत स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से आसपास की पांच पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है। प्लांट से बूढ़ी गंडक नदी का पानी शुद्ध कर चेरियाबरियारपुर, श्रीपुर, खंजाहपुर, मेहदशाहपुर और पवड़ा पंचायत के लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाता था। प्लांट बंद होने के बाद इन क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्लांट का संचालन कर रही गैनन डंकरेले एंड कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी का मूल अनुबंध छह माह पहले समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद एक्सटेंशन के आधार पर प्लांट का संचालन जारी रखा गया। कंपनी का दावा है कि पीएचईडी विभाग पर लगभग 19 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिसके कारण प्लांट का संचालन जारी रखना संभव नहीं हो सका।

कंपनी का कहना है कि उसने प्लांट बंद करने की सूचना और 14 जुलाई तक का अल्टीमेटम पहले ही पीएचईडी के वरीय अधिकारियों, जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ तथा चेरियाबरियारपुर प्रशासन को लिखित रूप से दे दिया था। निर्धारित समय तक कोई समाधान नहीं निकलने पर 16 जुलाई की शाम से प्लांट का संचालन बंद कर दिया गया।

कर्मचारियों के अनुसार क्लोरीन एवं ब्लीचिंग पाउडर जैसे आवश्यक रसायनों का स्टॉक समाप्त हो गया है। लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण कंपनी इन सामग्रियों की खरीद नहीं कर पा रही है, जिससे जल शोधन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

इधर पानी की आपूर्ति बंद होने से पांचों पंचायतों के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब प्लांट चालू कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पांचों पंचायत के लोग प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन भी शुरू करेंगे।

You Might Also Like

प्रखंड बचाओ अभियान समिति में जुटता जा रहा है कारवां, वीरपुर में हीं बने प्रखंड
ईद व चैती दुर्गा पूजा को लेकर बखरी में शांति समिति की बैठक आयोजित
एनीमिया व टीबी अवेयरनेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अग्नि पीड़ित व्यवसायी से मिले मंत्री
बखरी प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद पर्व
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉ. बी.पी. शर्मा का निधन, आयुर्वेद जगत में शोक
Next Article उद्घाटन की प्रतीक्षा में सज-धज कर तैयार सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up