गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी मे बीते दिनों भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ गंवा चुके व्यवसायी जितेन्द्र कुमार साह को ढांढस देने बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री व स्थानीय विधायक संजय पासवान बुधवार की देर शाम उनके आवास पर पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित व्यवसायी से उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान में आग क्यों और कैसे लगी,इसकी जानकारी ली।
बाद में वे घटनास्थल पर पहुंच कर आग के जले हुए मलबे वगैरह को देख कर अग्निकांड की भयावहता तथा उससे हुई क्षति का आकलन किया। उन्होंने विपत्ति में धैर्य,साहस और भगवान पर भरोसा रखने की बात कहते हुए संकट में साथ खड़े होने का भरोसा दिया। मौके पर पीड़ित व्यवसायी के बड़े भाई व भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य आदि मौजूद थे।
