गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
गुरुवार को बखरी प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा संकुल में छात्र छात्राओं के बीच संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल संचालक विकास चंद्र भारती और संचालन संचालक वालेश्वर राम और शिक्षक प्रेम किशन मन्नु ने संयुक्त रूप से किया।संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयलख बालक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पठानटोली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयलख कन्या के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में बायो गैस, मिनी मोटर पंप, वायुमंडल, वाटर फिल्टर, ह्यूमैन सिस्टम सहित विभिन्न विषयों पर बने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।
जिसके बाद आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रश्नों के जबाब दिए।प्रथम पुरस्कार शकरपुरा के वर्ग सातवीं के छात्र आशीष पाल, द्वितीय स्थान सलौना के सातवीं के छात्र अंशुमान शेखर और तृतीय स्थान वर्ग नवम के छात्र अमन कुमार को दिया गया।इसके अलावे उपस्थित बच्चों के बीच सांत्वना पुरस्कार के रूप में काॅपी और कलम का वितरण किया गया।
मौके पर अमृतांशु, साधना, सुनीता, सोनू, ब्रजेश, जोया प्रवीण, तरन्नुम प्रवीण, गुलिस्तां खातून, नाशीन नाज, अकसा प्रवीण, नेहा प्रवीण, नौशीन नाज, खुशी कुमारी, दिव्यानी, संध्या, रूपा सहित दर्जनों की संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
