नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के डफरपुर पंचायत स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की छतौना शाखा में खजांची के पद से सेवानिवृत्त हुए रामबालक राय के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके लंबे और सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अभय कुमार ने कहा कि रामबालक राय एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मिलनसार कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बैंक प्रबंधन और ग्राहकों के बीच बेहतर तालमेल कायम कर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली से बैंक के अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
बताया गया कि रामबालक राय ने बैंक में करीब 38 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनकी नियुक्ति क्लर्क के रूप में हुई थी, लेकिन अपनी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता के बल पर वे खजांची के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति का यह अवसर खुशी और भावुकता, दोनों का होता है। ऐसे समारोह किसी कर्मचारी के समर्पण, ईमानदारी और संस्थान के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का माध्यम होते हैं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न और शुभकामनाएं भेंट कीं।
इस अवसर पर बेगूसराय सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक रोमी कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, मनीष कुमार, अरविंद कुमार, रवि कुमार, जगदीप आनंद, सुशील कुमार महतो, एमडी आजाद, संदीप झा, गोपाल झा, प्रभाकर कुमार उर्फ सीताराम, बमशंकर सिंह, राम शंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार, अविनाश कुमार सहित बैंक के कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


