गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
जय सरस्वती संघ के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान बखरी बाबा गरीबनाथ मंदिर कमिटी की ओर से विभिन्न सामाजिक दायित्वों पर मनोनीत एवं निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विजय नेमानी को श्री विश्वबंधु पुस्तकालय की संरक्षक समिति का सदस्य चुने जाने, प्रेम किशन मन्नू को निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने तथा मेला संयोजक दिलीप केशरी को केशरवानी समाज का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया।

कमिटी के सदस्यों ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर सुरेंद्र केशरी, नीरज नवीन, पंकज केशरी,सोनू गुप्ता, श्रवण बजाज,अमित पोद्दार, कोमल आर्य, मोहन ठाकुर, रामप्रताप साह, रविराजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


