नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है। संत निरंकारी मिशन विभिन्न विचारधाराओं में आस्था रखने वाले संसार के सभी इंसानों का सम्मान करता है।
उक्त बातें संत समागम को संबोधित करते हुए पटना एवं बरौनी जोन के जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने रजाकपूर निरंकारी सत्संग भवन का 12 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं।सेवा दल का संचालन संचालक जय जय राम महतो ने किया।कार्यक्रम में पीटी परेड, खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।संत समागम का संचालन रजाकपूर ब्रांच के मुखी प्रमोद कुमार पोद्दार ने किया।बच्चियों ने सरस्वती बंदना कर समागम में उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।श्री सिंह ने आगे कहा कि निरंकारी मिशन युगों -युगों से पवित्र ग्रथों में स्थापित इस मान्यता में विश्वास रखता है कि साकार सतगुरु के माध्यम से ही परमपिता परमात्मा की जानकारी प्राप्त हो सकती है।आत्म बोध ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है।ईश्वर प्राप्ति के द्वारा ही वैश्विक भाईचारे और शांति की स्थापना संभव है।
मौके पर जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू,मुखिया हसनपुर बागर विजय पासवान, समसा मुखिया अभिषेक कुमार पिन्टू, रजाकपूर मुखिया श्वेता भारती,सरपंच रेखा देवी,मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान,मंझौल ब्रांच के मुखी सुनील कुमार ईश्वर,बखरी मुखी उमेश प्रसाद, नरहन मुखी विजय शर्मा,सनहा मुखी राजेंद्र महतो,रोसड़ा मुखी सुमन जी,रजाकपुर मुखी प्रमोद कुमार, राजाराम कुमार,राकेश कुमार,रामएकबाल सिंह,हीरालाल सिंह आदि उपस्थित थे।
