नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत के देवपुरा गांव में आइबिएल फ्लेगशिप परियोजना स्वास्ती के द्वारा नि:शुल्क कैम्प का आयोजित किया गया। इस आयोजन में आयुष्मान कार्ड, किसान पंजीकरण,बीज अनुदान,मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना सहित अन्य 87 लोगों के निः शुल्क लाभकारी योजनाओं का आवेदन किया गया।
इस दौरान आउटरीच वर्कर रानी कुमारी के द्वारा उपस्थित लोगों को सरकार से जुड़ी जन – कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।मौके पर फिल्ड कोर्डिनेटर पंकज कुमार,गौतम कुमार,अभिषेक कुमार, राजन कुमार,आनंद कुमार, प्रमोद कुमार पासवान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
