नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
एन पी के 22-22- 11-(धरोहर) गन्ना के लिए अमृत।उक्त बातें हसनपुर चीनी मिल के गन्ना सलाहकार शंभू प्रसाद राय एवं अमित कुमार प्रबंधक गन्ना चीनी मिल हसनपुर ने कहा। वे विभिन्न किसानों से संपर्क एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहसारा पश्चिम पैक्स पर अध्यक्ष रणवीर कुमार,प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, सहकारी बैंक मंझौल के मुख्य शाखा प्रबंधक संतोष कुमार के साथ सहकार से समृद्धि बिषय पर चर्चा किया।
अपने चर्चा के दौरान हसनपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक अमित कुमार ने कहा फरवरी माह में प्लांट में एक वृहत डेमो किसानों को दिखाएंगे।जिसमें एक खेत में डी ऐ पी 18-46% ठीक उसी के बगल के खेतों में (धरोहर) एन पी के 22-22-11% का गन्ना बुआई करके किसानों को फर्क समझाएंगे।
गन्ना फसल किसानों को कम खर्च में आमदनी दोगुना करने के लिए परम्परागत कृषि को छोड़ आधुनिक कृषि तकनीकी अपनाकर मिल से सब्सिडी पर यंत्र खरीदें, ताकि मजदूरों की समस्या समाप्त हो।गन्ना के ट्रक को (MVI)के द्वारा पकड़ धकड़ पर पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा किसानों के कार्य में उपयुक्त वाहन पर शिथिलता बड़तें प्रशासन। नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह मुखिया प्रतिनिधि सह इंस्पेक्टर चिनी मिल हसनपुर, शिवेश रंजन,भोला, पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह,डाटा आपरेटर अंकित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
