गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में छिटफूट घटनाओं को छोड़कर होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। त्योहार के दौरान पूरे इलाके में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के कारण लोगों ने भी शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गश्ती दल भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से बखरी प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
