नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर में चल रहे विकास क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला महेशवारा और चकमुजफ्फर के बीच खेला गया।इस मैच में चकमुजफ्फर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।मैच के दौरान शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 142 रनों का स्कोर निर्धारित 15 ओवर में बनाया।
जबाव में स्कोर का पिछा करते हुए महेशवारा की टीम ने अपने आखिरी विकेट पर अपनी टीम को जीता कर शील्ड पर कब्जा जमाया।इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सिंटू को चुना गया। वहीं टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी आलोक कलेक्टर को चुना गया।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार के द्वारा विजेता और उपविजेता दोनों टीम के कप्तान को शील्ड प्रदान किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल में आजकल बहुत सारे करियर हैं।इसे खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए। खेल और स्वास्थ्य का अटूट संबंध है। नियमित खेलकूद शारीरिक मजबूती, हृदय स्वास्थ्य और वजन नियंत्रण के साथ -साथ तनाव कम कर मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाता है।खेल से टीमवर्क अनुशासन और सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद करता है जो जीवन के हर पहलू में सफलता और एक सुखी जीवन के लिए अनिवार्य है।इस दौरान उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान,अशोक ठाकुर सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।
