विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के दमोदरपुर पंचायत स्थित पीएम श्री ब्रह्मस्थान प्लस टू विद्यालय दामोदरपुर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना हुए करीब सत्तर वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक विद्यालय के चारदीवारी का निर्माण नहीं किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण शाम ढलते ही विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो आए दिन वे विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते रहते हैं — कभी शौचालय का गेट तोड़ दिया जाता है, तो कभी वाई-फाई उपकरणों को क्षति पहुंचाई जाती है। वहीं उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में कई बार थाना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण और सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।

