नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित विमर्श कक्ष में बुधवार को बच्चों के पठन- पाठन,साफ- सफाई, प्रतिवेदन आदि को लेकर गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन ने की।
इसमें प्रखंड के प्राथमिक, मध्य,उच्च एवं उच्चतर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी ने भाग लिया। बैठक में अद्यतन नामांकन एवं सत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति पर विचार विमर्श किया गया। विद्यालय के साफ सफाई पर पूरा ध्यान देने की बात कही गई। बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक व अभ्यास पुस्तिका के वितरण के बारे में जानकारी ली गई।पुस्तक से वंचित बच्चों को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया जाए। बीडीओ ने शिक्षकों से कहा कि एप एवं एन किट सभी बच्चों को मिला है या नहीं।
शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी ली गई।यू डायस पोर्टल पर शिक्षक प्रोफाइल, स्टूडेंट प्रोफाइल के आंकड़े प्रविष्टि एवं अद्यतन की जानकारी ली गई।काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर की भूमिका के बारे में चर्चा की गई।सभी प्रकार के प्रतिवेदन को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत भोजन के गुणवत्ता पर प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया गया। पोषक क्षेत्र में गृह बार सर्वेक्षण से संबंधित प्रतिवेदन जमा किया जाए।इस शिक्षक कोष पोर्टल पर सभी शिक्षकों की ससमय उपस्थिति दर्ज किया जाए।सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि उपरोक्त बातों पर अमल किया जाय।
मौके पर प्रधानाध्यापक राम सुजान सिंह,शंभू महतो,विभाकर कुमार, अशोक शर्मा,विपुल कुमार,हर्षवर्धन कुमार सिंह,संजीत कुमार महतो,गणेश झा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
