गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी नगर स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का 45 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार मुकेश ने दीप प्रज्वलित कर किया।एसडीएम ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बाल विवाह रोकने तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
वहीं बीडीओ कुमार मुकेश ने ईमानदारी, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा एवं कैरियर निर्माण के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है।कार्यक्रम का संचालन वसंत कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार गांधी ने किया। मौके पर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।विद्यालय का शिलान्यास पूर्व राज्यपाल डॉ. ए. आर. किदवई ने 16 मई 1981 को किया था।
