नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
छह नवंबर दिन गुरुवार को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी के नेतृत्व में पीएचसी पदाधिकारी,कर्मी एवं आशा को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों और मोहल्ले में आशा घर-घर जाकर मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित कर रही है।डॉ राजीव रंजन चौधरी ने मतदान का वास्तविक अर्थ लोगों को समझाया।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक पर्व माना गया है। इसी में राजा और रंक, विद्वान और अनपढ़, शक्तिशाली और कमजोर सबका भेद मिट जाता है। सब एक समान हो जाते हैं।आशा के द्वारा महिलाओं को अपना अधिकार समझाकर इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। आशा ने कहा कि आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा। इसलिए सभी मतदाता निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन के बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रखंड स्तर के बूथ पर आशा को छह नवंबर को मतदान कार्य में सहयोग हेतु टैग किया है।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, डा नितिन कुमार, डा हिमांशु कुमार,बीसीएम ऊषा कुमारी,राजीव कुमार,संदीप चंद्र, जीएन एम रवि कुमार आदि मौजूद थे।
