नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड में चैती दुर्गा बनकर तैयार है। आचार्य के द्वारा कलश की दूसरे दिन की पूजा समाप्त हो गई है।सुबह शाम दुर्गा स्थान में देवी गीत से वातावरण धर्म मय हो गई है।प्रखंड मुख्यालय नावकोठी और समसा में दुर्गा मंदिर के अंदर दुर्गा प्रतिमा का निर्माण हो चुका है।रंग रोगन अभी बाकी है।दोनों दुर्गा मंदिर के ऊपर एवं प्रांगण को सजाया जा रहा है।
पूजा पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।दुर्गा मंदिर एवं सड़क पर तोरण द्वारा के लिए बांस बल्ले गाड़े जा रहे हैं।पंडाल निर्माता अपने सहयोगियों के साथ पंडाल,तोरण द्वार आदि को बांस बल्ले से सजाने में लगे हुए हैं।नावकोठी एवं समसा में दुर्गा प्रतिमा की पूजा एवं मेला का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम विदेशिया नाच व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।शांति समिति की बैठक में दोनों दुर्गा स्थान में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए लाइसेंस के साथ मेला निगरानी समिति के सदस्यों का भी चयन करने की बात कही गई है।निगरानी समिति के सदस्य एवं पुलिस बल संयुक्त रूप से मेला में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अभियान चलाएंगे।वहीं दोनों मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर्यवेक्षकों के द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
