नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा पंचायत के नौलखा वार्ड संख्या एक में अखंड श्री सीताराम संगीतमय संकीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें इलाके के मशहूर दर्जनों कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। 24 घंटे तक सीताराम के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया।इससे पूर्व 111 कुंवारी कन्याओं ने गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली थी।ग्राम प्रदक्षिणा कर श्रद्धालुओं को अष्टयाम यज्ञ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था।
इस अवसर पर पंडित राम लखन मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से कलश की पूजा अर्चना की।समापन के उपरांत भी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी।सिर पर कलश धारण कर संपूर्ण ग्राम का प्रदक्षिणा किया गया।हरहर शंभू के जयघोष से संपूर्ण इलाका गूंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अवतारी महतो,नवीन कुमार, राम विजय महतो, गोरेलाल कुमार,दयानंद कुमार सहित दर्जनाधिक ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
