नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीबीएसई संबद्ध संस्था बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी ने गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।
इस संदर्भ में बीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आर डी इ सी फाउंडेशन नावकोठी ने सामाजिक और शैक्षिक उन्नयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए सत्र 2026-27 के लिए निर्देशित किया है कि वह अपने पोषक क्षेत्र के ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्य एवं मुखिया के अनुशंसा के आधार पर गरीब परिवार जिनकी वार्षिक आय 70 हजार रूपये तक है। वहीं विधवा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लाइफटाइम यानी दसवीं तक शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप देकर समाज और राष्ट्र की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने का निर्णय लिया है।
इस सिलसिले में प्रिंसिपल ने सभी मुखिया को लिखित सूचना देकर 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अपने स्तर से जांच पड़ताल कर इच्छुक अभिभावकों के आवेदन पत्र पर अनुशंसा करने की अपील किया है।
इस पहल से पूरे प्रखंड क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिए उम्मीद की किरण जगी है।इस सराहनीय पहल से गरीब मेधावी छात्र- छात्राएं भी उच्च शिक्षा पा सकेंगे।
