नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा में होने वाले 9 दिवसीय विराट हनुमान रक्षा कवच महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गया है। 26 मार्च को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जायेगी।
यज्ञ की सफलता के लिए सभी स्वयंसेवक एवं कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य युद्ध स्तर पर अपने-अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।यज्ञ सफलता के लिए क्षेत्र के कारीगरों द्वारा यज्ञ स्थल पर मंडप निर्माण किया जा रहा है।पंडाल निर्माण,साफ सफाई और प्रचार प्रसार में गति आयी है।पहसारा,बभनगामा, डफरपुर,वृंदावन, टेकनपुरा के लोगों में खुशी देखी जा रही है।धर्म के प्रति जबरदस्त श्रद्धा उमड़ पड़ा है। अयोध्या के नया घाट संकट मोचन हनुमान मंदिर के दिव्यानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए हम सभी भक्तगण से आग्रह करते हैं कि वह इसमें पधार कर यज्ञ को सफल बनाएं।
इस अवसर पर तैयारी समिति के अध्यक्ष टुन्नी सिंह,सचिव कारी सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन सिंह,कमेटी के सदस्य उपेंद्र सिंह,रामानंद सिंह,मुकेश सिंह, अनुभव सिंह,नूनू सिंह, बासो साह,गोपाल सिंह,भोला कुमार, राजकुमार,सूरज कुमार,कौशल कुमार, राजेश कुमार,प्रियांशु कुमार,शिवम वत्स, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
