नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड में कुल चार पैक्स का चुनाव 20 अप्रैल 2026 तिथि का निर्धारण किया गया है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि पहसारा पश्चिम पैक्स में कुल 2580 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।सूबे में सबसे सार्वाधिक सदस्यों बाली समिति का रेकॉर्ड पहसारा पश्चिम पैक्स अपने नाम किया है।समिति सदैव शोषित पीड़ित वंचितों के लिए कार्य किया है।महिला उत्थान के लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 1.5 करोड़ ऋण वितरण किया गया है।
धान अधिप्राप्ति एवं गेहूं अधिप्राप्ति में समिति जिला में अपना गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।बिचौलियों का कमर तोड कर फर्टिलाइजर आपूर्ति में समिति आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है।उचित मूल्य पर फर्टिलाइजर आपूर्ति कर किसानों का विश्वास जितनें में समिति का प्रयास महत्वपूर्ण है।जबकि समाज आज के समय में खंडित है। ऐसे परिस्थिति में समिति ने युवाओं को राष्ट्रहित, समाज हित,समिति हित सर्वोपरि का मूल मंत्र दिया है।समिति मूल मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन:,सर्वे सन्तु निरामया के साथ समाजिक कार्यों को करने का युवाओं को प्रेरित कर रही है।रणवीर कुमार सिंह ने गांव के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ता से अनुरोध किया है समिति के हितों की रक्षा के लिए,किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए,गांव को सुखमय, समृद्ध एवं संस्कारवान बनाने के लिए समर्थन की अपील की।
मौके पर शिवेश रंजन, मृणाल कुमार उर्फ भोला, संजय भाई, अभिषेक उज्जवल, डाक्टर प्रकाश सिंह, प्रगतिशील किसान शंभू सिंह उर्फ मंचन, शोषण सिंह,दिनेश सिंह उर्फ दिना, रामाशीष सिंह उर्फ ठेकेदार साहब, राजकुमार सिंह, रामानंदन सिंह,बैजु सिंह आदि मौजूद थे।
