विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के औगान गांव स्थित मां सुभाषिनी शक्तिपीठ काली स्थान में आयोजित काली पुजा को लेकर रविवार को बाजे गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें औगान सहित अन्य आसपास गांव के कुल 151 कुमारी कन्याओं ने रंग बिरंगी परिधानों के ऊपर लाल चुनरी ओढ़ कर तथा माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। उक्त कलश यात्रा मां सुभाषिनी शक्तिपीठ काली मंदिर परिसर से निकल कर बेचू बाबा स्थान होते हुए बलान नदी के किनारे बने रास्ते से होते हुए बनहारा ढाला पहुंची तथा उसी मार्ग से गुजरते हुए पुनः मां सुभाषिनी शक्तिपीठ काली मंदिर पहुंची, जहां कलशयात्रा का समापन हुआ तथा मौके पर उपस्थित पंडित विकास कुमार झा गौतम के निर्देशन में आचार्य शशिकांत तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलश को यथास्थान स्थापित किया गया।

विदित हो कि उक्त अवसर पर उक्त मंदिर परिसर में छः दिवसीय मेला का आयोजन होता है।जिसकी तैयारी हो चुकी है तथा मंदिर परिसर में पुजा को लेकर पंडाल व विशाल तोरणद्वार का निर्माण किया गया है।छह दिवसीय मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश शोभायात्रा में पुजा समिति के कार्यकर्ता प्रहलाद चौधरी, टुनटुन चौधरी , पंकज चौधरी, दीपक चौधरी, राजकुमार चौधरी, कुंदन चौधरी, पूर्व जिला पार्षद रामसोगारथ साह, इन्द्रदेव राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे मां काली के जयकारों से वातावरण में हो रहा था।उक्त आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
