By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: 3 मार्च को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > धर्म > 3 मार्च को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली
धर्म

3 मार्च को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

AV BHARAT NEWS
Last updated: March 2, 2026 8:17 pm
AV BHARAT NEWS
3 hours ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय

भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व के साथ आध्यात्मिक संदेश और जीवन दर्शन जुड़ा होता है। उन्हीं पावन पर्वों में से एक है होली, जिसे रंगों, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम माना जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व केवल बाहरी रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि अंतर्मन को प्रेम, करुणा और सद्भाव से रंगने का अवसर भी है।

इस वर्ष 3 मार्च को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि रंग कब खेला जाएगा? पंडित माधव पाठक के अनुसार चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव मनाने से परहेज किया जाता है। इसी कारण इस वर्ष होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

शास्त्रसम्मत विधि के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद ही रंग खेलना उचित माना गया है। पंचांग के अनुसार इस बार होली के दिन ही चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत में भी दृश्यमान रहेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी।

होली का मूल संबंध भक्त प्रह्लाद और उनके पिता हिरण्यकशिपु की कथा से जुड़ा है। हिरण्यकशिपु एक असुरराज था, जिसने अहंकारवश स्वयं को ईश्वर घोषित कर दिया था। किंतु उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था। अनेक यातनाएं देने के बावजूद प्रह्लाद की भक्ति अडिग रही। अंततः हिरण्यकशिपु की बहन होलिका, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था, प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। किंतु दैवीय न्याय से होलिका जलकर भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन केवल लकड़ियों, गोबर के उपलों और बल्लों का दहन नहीं है, बल्कि यह अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और पाप प्रवृत्तियों के त्याग का प्रतीक भी है। यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का संदेश देता है। इस दिन छोटे-बड़े, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेद मिटाकर सभी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों के इस पर्व के साथ पकवानों और मिठाइयों की भी विशेष परंपरा है। हर घर में तरह-तरह की मिठाइयाँ और पकवान बनाए जाते हैं। नमकीन पूड़ियाँ और मालपुए इस त्योहार का स्वाद और भी बढ़ा देते हैं।

दलसिंहसराय के काली मंदिर रामपुर जलालपुर में होगी धूमधाम से पूजा अर्चना
धनतेरस 2025: शनिवार को पूजा और खरीददारी का शुभ मुहूर्त
दुर्गा मंदिरों के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वीरपुर में नौ दिवसीय अखंड सीता-राम नवाह यज्ञ शुरू
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, जानें भगवान कृष्ण की कथा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article होली को लेकर नावकोठी में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की
Next Article नावकोठी में समकालीन अभियान के तहत 4 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up