मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसूरचक/ बेगूसराय
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम रही नौ दिनों से चल रहे दुर्गोत्सव का समापन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया । साठा, अहियापुर, समसा, मंसूरचक सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा स्थापित कर पूरे भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। बच्चे बूढ़े महिला पुरुष सभी मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे। मां के भक्तों ने नम आँखों से मां दुर्गा को विदाई दी जहां महिलाओं ने मां दुर्गा को खोइछा भराई कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मंदिर परिसर में माता का दर्शन और पूजा आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भिड़ उमर रही थी।
माँ दुर्गा को गांव के रास्ते से घूमते हुए गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को बलान नदी में श्रद्धा पूर्वक जल में प्रवाहित कर दिया गया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ हजारों की संख्या में देखने को मिला उक्त मौके पर पंडित हरिश्चंद्र झा,धर्मेंद्र चौधरी,हरेराम चौधरी,बिट्टू पोद्दार,नीरज कुमार झा,अशोक पोद्दार,गौतम चौधरी, अवधेश पोद्दार,दीपक पोद्दार,मुकेश कुमार,शशि भूषण पोद्दार,मनोज कुमार झा,कन्हैया पोद्दार,कुंदन शर्मा,सिन्टू कुमार झा,मुनचुन चौधरी.रामबाबू शर्मा,सत्यम कुमार,दिगंबर कुमार,अभय चौधरी,सहित अन्य मौजूद थे।
