- विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
लखनपुर वाली मईया का हुआ विसर्जन भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पुरे नवरात्र भक्त माता की आराधना में लीन रहे। मौसम की बेरुखी के कारण मेला कुछ प्रभावित हुआ। लेकिन आस्था बारिश पर भारी रहा। विगत सोमवार को जगरना के बाद देर रात श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मां का दरबार खोल दिया गया।तब से शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। गुरुवार की संध्या शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा का विसर्जन के उपरांत माता की प्रतिमा जलाशय में विसर्जित करने हेतु मंदिर से विदाई दी गई। उस दौरान भक्तों की आंखें नम हो गई।

विदित हो कि जल में विसर्जित करने से पहले माता की प्रतिमा नाव पर सवार होकर बगरस गांव जाती हैं, जहां विधान के अनुसार खोंईछा भरी जाती है। उसके बाद अतरुआ गांव तक नदी में ही नाव से मां की प्रतिमा को घुमाया जाता है। इस दौरान दोनों किनारे के श्रद्वालु माता को डाली चढ़ाते हैं तत्पश्चात् मंदिर के सामने नदी में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जल में प्रतिमा विसर्जित कर दी जाती है। उसके बाद अंतिम बलि दी जाती है जिसे यात्रा बलि कहा जाता है लेकिन कोरोना काल से छांगर बलि बंद हो गई है। इसके जगह सिसकोहरा की बलि दी जाती है। सुर्यपुरा, शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा माता के आलावा शुक्रवार को देर शाम तक प्रखंड क्षेत्र अन्य माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन की प्रक्रिया में भक्त जुटे हुए हैं। सूर्यपुरा में 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जायेगा।

सभी पुजा समिति सुरक्षा के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर रखा था। प्रखंड क्षेत्र में लखनपुर, मल्हीपुर, जमालपुर गेहुंनी,तेयाय,मानोपुर चौक व मानोपुर स्थित पुराना दुर्गा मंदिर,जय बाबा ठाकुर नवदुर्गा पुजा समिति,जोकिया, दहिया, रसलपुर, सुर्यपुरा,पासोपुर गांव सहित अन्य गांव में नवरात्र के दौरान दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की पुजा अर्चना की गई। लखनपुर वाली मईया के विसर्जन के दौरान तेयाय ओपी के एएसआई पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस बल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे।
