पांच सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेवरात चुराने की फिराक में एक महिला पाँकेटमार को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी गोपाल रविदास की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी के पास से पांच कीमती सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें जितिया, डोलना और मंगलसूत्र शामिल हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने मंदिर परिसर में भीड़ का लाभ उठाकर जेवरात चुराने की बात स्वीकार कर ली है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
