नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा से पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत पहसारा के कुख्यात आको सिंह उर्फ रामकुमार सिंह,गौरव कुमार एवं संतोष कुमार को नावकोठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसके विरुद्ध गांव के ही बालेश्वर सिंह ने 13 फरवरी 2021 को मामला दर्ज कराया था।
दर्ज मामला में उन्होंने लिखा था कि उपरोक्त लोग मेरे लिटयाही डेरा पर बाइक से अन्य दस अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे।हथियार लहराते हुए फायरिंग किया तथा गाली गलौज और मारपीट करते हुए मेरे पुत्र मनीष कुमार और संजीत कुमार के साथ मारपीट किया।वहीं उपरोक्त लोगों ने डेरा को तुरंत खाली करने का अल्टीमेटम दिया।कनपट्टी में पिस्तौल सटाते हुए धमकी दिया कि जल्द से जल्द डेरा को खाली करो नहीं तो जानसे मार देंगे।
इसी मामले में तीनों के विरुद्ध कोर्ट में लंबे समय तक गैर हाजिर रहने के कारण वारंट निर्गत था।पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लेकर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। इस गिरफ्तारी अभियान में सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,विपिन ओझा, मोहम्मद इस्माइल, युगल किशोर मंडल, पूनम कुमारी,पीएस आई मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
