विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को भगवानपुर में मजदूर–किसान प्रदर्शन सह धरना का आयोजन किया गया। उक्त धरना दोपहर 12 बजे से प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता कामरेड विनोद कुमार चौधरी ने कहा किमनमोहन सरकार में जो मनरेगा कानून बनाया गया उससे महत्मा गाँधी का नाम हटाकर बी० बी० जी रामजी कानून के माध्यम से रोजगार गांरटी का कानूनी अधिकार समाप्त करना चाहती है। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से मजदूर, किसान और गरीब भूमिहीन परिवारों की समस्याएं बढ़ी हैं।
रोजगार गारंटी कानून में बदलाव, न्यूनतम मजदूरी की ठोस व्यवस्था का अभाव, खाद-बीज की कालाबाजारी, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार व विविध अपराध भूमिहीनों के पुनर्वास में देरी, फसल क्षतिपूर्ति योजनाओं में अनियमितता और भूमि सर्वेक्षण के नाम पर कथित गड़बड़ियों से लोग परेशान हैं। इसके अलावा बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों के घर-दुकान उजाड़ने की घटनाओं पर भी उन्होंने चिंता जताई।
साथ ही संगठन ने मांग की है कि चार श्रम संहिताएं एवं कृषि विपणन नीति वापस ली जाए, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए तथा गरीब भूमिहीनों को दस डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बसे गरीब व दलित भूमिहीन परिवारों को बासगीत का पर्चा देने और अवैध जमाबंदी व अवैध एलपीसी को रद्द करने की मांग की गई है। मौके पर कामरेड रामभजन सिंह जिला सचिव बिहार प्रांतीय खेत मजदूर यूनियन, कामरेड रामविलास सिंह जिला अध्यक्ष, कामरेड मुकेश प्रभाकर अंचल सचिव, कामरेड बिजली पंडित अंचल अध्यक्ष सहित कामरेड विनोद कुमार चौधरी मौजूद थे।
