विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय
बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा मंदिर में सोमवार को मां भगवती का कलश स्थापना हुई। कलश स्थापना के उपरांत प्रथा के अनुसार सिसकोहरा की बलि दी गई। विदित हो कि यहां माता का आगमन और प्रस्थान बलि से होता है। बंगाली परंपरा के अनुसार उक्त स्थान में कार्तिक कृष्ण पक्ष बुद्धनवमी के दिन अर्थात जिवित्पुत्रिका व्रत के पारण के दिन यहां कलश स्थापना का विधान है।

आज़ से उक्त मंदिर में माता का विशेष पुजा आराधना आरंभ हो गया है। विदित हो कि यहां कोरोना काल से छांगर बलि बंद है तथा मंदिर के मेरपति महेश सिन्हा के अनुसार इस वर्ष भी छांगर बलि नहीं होगा। यहां माता का आगमन और प्रस्थान दोनों बलि से ही शुरू होता है यही वजह है की कलश स्थापना के तुरंत बाद बलि दी जाती है। इस दिन कलश स्थापना के संबंध में पुजारी की मान्यता है इसी दिन शरद काल तुला राशि में माता भगवती का आगमन होता है। और इसी दिन पुरुषोत्तम श्री राम श्रीलंका पर विजय हेतु महादेवी भगवती का आवाहन किया था।
