नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगों का त्योहार होली में होलिका दहन तथा विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी अंचलाधिकारी सूरज कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।पहसारा पूर्वी, पहसारा पश्चिमी, महेशवाड़ा,डफरपुर, नावकोठी,हसनपुर बागर,रजाकपुर, विष्णुपुर,समसा आदि पंचायत के विभिन्न मुहल्ले का भ्रमण कर लोगों से होलिका दहन को शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हुरदंग मचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।उपद्रवियों को किसी भी हालत में वक्सा नहीं जाएगा।गाड़ियों के हूटर की आवाज सुनकर लोगों ने राहत की सांस ली। फ्लैगमार्च में सीओ सूरज कुमार,प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी,सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार,युगल किशोर मंडल,विपिन ओझा,पूनम कुमारी, पीएस आई मिथिलेश कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
