नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समकालीन अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों से चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 49/13 के फरार वारंटी रामनाथ सिंह पिता स्वर्गीय बालदेव सिंह शेखपुरा निवासी एवं अरविंद सिंह पिता ब्रह्मदेव सिंह शेखपुरा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं नावकोठी थाना कांड संख्या 50/ 2006 के फरार वारंटी विपिन पासवान पिता बलराम पासवान रजाकपुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं नावकोठी थाना कांड संख्या 69/ 2007 के फरार वारंटी सैदपुर निवासी अनिल सहनी पिता बोदन सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में एस आई रंजीत कुमार,मोहम्मद इस्माइल,अवधेश कुमार,पूनम कुमारी, पीएसआई मिथिलेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
