गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में दुर्गा पूजा के अवसर पर माता दुर्गा के मंदिरों के पंडाल भव्य सजावट के साथ तैयार किए गए हैं। इस बार बखरी मेले में तिरूपति बालाजी, अयोध्या के राम मंदिर की झलक देखने को मिल रही है। इस बार बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर माता दुर्गा के मंदिरों के पंडाल भव्य सजावट के साथ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बखरी में बना माता रानी का पंडाल इन दिनों खास चर्चा का विषय है। बखरी के प्रसिद्ध दुर्गा मेले में इस बार श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के ऐतिहासिक मंदिरों और अयोध्या के राम मंदिर की झलक पंडालों में देखने को मिल रही है। बखरी बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में तिरूपति बालाजी मंदिर की कलात्मक आकृति बनाई गई है। वहीं वैष्णवी दुर्गा स्थान में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल सजाए गए हैं, शारदीय नवरात्र के दौरान लगने वाले तीन दिवसीय मेले में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए यहां आना शुरू कर दिए हैं। कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए इन पंडालों की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। इनके निर्माण में धार्मिक सहिष्णुता की झलक भी देखने को मिलती है। शक्ति पीठ पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में तिरूपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे लवली टेंट हाउस के प्रोपराइटर ने बताया कि इतना भव्य और आकर्षक पंडाल माता की कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुसलमान होते हुए भी उनकी माता पर अटूट आस्था है। इस पंडाल का निर्माण बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले एक महीने से किया जा रहा है। वैष्णवी दुर्गा मंदिर पंडाल में अयोध्या के राम मंदिर की झलक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।
