सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा बखरी मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च बखरी थाना परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, दुर्गा पूजा स्थलों, चौक-चौराहों का भ्रमण किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई मनीष पंडित, बिजेंद्र चौधरी, सुजीत कुमार,राजेंद्र राम, छौटन कुमार, कैलाश यादव, रामसुरेश सिंह, रवीन्द्र तिवारी, यशवंत सिंह,विक्रम चौधरी, कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आमजनों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

साथ ही चेतावनी भी दी कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि दुर्गा मेला के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी पूजा पंडालों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और गश्ती दल के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आमजन से भी अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें।
