गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशरी धर्मशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दिलीप केशरी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।
वहीं शिक्षाविद मुकेश केशरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी सतत सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अनुराग केशरी, सचिन, हिमांशु, विकास, अमरनाथ एवं रामबाबू सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
