By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: नावकोठी में दो दिवसीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन 114 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > नावकोठी में दो दिवसीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन 114 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
बेगूसराय

नावकोठी में दो दिवसीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन 114 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 18, 2026 9:15 pm
AV BHARAT NEWS
2 hours ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय

नावकोठी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विभागों की ओर से लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाना था।

शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 16 काउंटर लगाए गए, जहां लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने के साथ-साथ योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि दो दिनों के दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़े कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 64, पीएम सूर्य योजना के 3, प्रधानमंत्री आवास योजना के 5, जीविका के 7, पीएम स्वनिधि योजना का 1, जी-रामजी योजना के 31, आयुष्मान भारत योजना के 5, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का 1, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 2 तथा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 2 आवेदन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 114 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आठ आवेदनों का निष्पादन जांच के बाद किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

शिविर में लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार, कनीय विद्युत अभियंता विमल कुमार साहा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा, सीडीपीओ रश्मि कुमारी, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, बीएओ रौशन कुमार, उद्यान पदाधिकारी राजाराम कुमार, बीएमईए संदीप चंद्र, जीएनएम रवि कुमार, सीएचओ सूर्यभूषण, राजा कुमार, जीविका से मनोरंजन कुमार, अभिषेक कुमार तथा आवास विभाग के कार्यपालक सहायक सुरेश कुमार ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

You Might Also Like

मारपीट में जख्मी मजदूर की इलाज के दौरान, मौतपरिजनों में मचा कोहराम
सरौंजा बहियार में आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
धनतेरस में वर्तन और ज्वेलरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
माध्यमिक +2 विद्यालय चकमुजफ्फर में सखी सहायता डेस्क की हुई स्थापना
बिहार दिवस पर संस्कृति जागरण कार्यक्रम में भाग लेने पटना पहुंचे बेगूसराय के युवा
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ग्रामीणों ने श्रीरामचरितमानस गोष्ठी का भव्य आयोजन किया
Next Article नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में नशा मुक्ति दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up